top of page

आइए, पीरियड सेक्स के बारे में बात करें: क्या पीरियड के दौरान यौन संबंध करने से मैं गर्भवती हो सकती ह

  • लेखक की तस्वीर: Colby
    Colby
  • 3 मार्च 2022
  • 2 मिनट पठन

इसका छोटा-सा जवाब है: हाँ!

यह एक आम ग़लतफ़हमी है कि पीरियड के दौरान महिला गर्भवती नहीं हो सकती। अगर आंकड़ों के अनुसार देखा जाए, तो इसकी संभावना ज़रूर कम हो जाती है, लेकिन फिर भी ऐसा होना मुमकिन है!

ऐसा कैसे मुमकिन है?

पीरियड के दौरान गर्भवती होने के कुछ कारण होते हैं। यह चांस से हो सकता है, आपकी ऑव्युलेशन साइकिल लंबी या छोटी होने की वजह से हो सकता है, या बस अनियमित माहवारी के कारण हो सकता है!

गर्भवती होने की संभावना आपकी ऑव्युलेशन साइकिल पर निर्भर करती है। ऑव्युलेट करने, या अंडा रीलिज़ होने के दौरान, एक महिला के गर्भधारण करने की सबसे ज़्यादा संभावना होती है। आमतौर पर ऐसा दो पीरियड्स के बीचोंबीच वाले समय में होता है। इसका मतलब है कि अगर साइकिल 28 दिन लंबी है, तो दिन 1 आपके पीरियड का पहला दिन है, और आप दिन 14 को ऑव्युलेट करने की उम्मीद कर सकती हैं। लेकिन, हालांकि चौदहवें दिन गर्भवती होने की संभावना ज़्यादा है, इसके अलावा भी गर्भवती होना सौ फ़ीसदी मुमकिन है।

सामान्य से लंबी या छोटी साइकिल के कारण भी पीरियड के दौरान गर्भवती होने की संभावना बढ़ सकती है। मान लीजिए, ऑव्युलेशन साइकिल सामान्य से छोटी है, तो पीरियड समाप्त होने के 4-5


दिन के बाद अंडा रीलिज़ होने की संभावना है। महिला के गर्भाशय (यूट्रस) में शुक्राणु (स्पर्म) 5 दिनों तक रह सकता है। इसका मतलब है कि अगर आप पीरियड के दौरान यौन संबंध बनाती हैं और पीरियड के कुछ दिनों या एक हफ़्ते के अंदर ऑव्युलेट करती हैं, तो शुक्राणु तब भी जीवित रहेगा।


साथ ही, आसामान्य पीरियड की वजह से ऑव्युलेशन तारीख़ पर नज़र रखना मुश्किल हो जाता है। चाहे माहावारी हमेशा अनियमित रही हो या तनाव या हार्मोन और/या वज़न में बदलाव के कारण अनियमित हो गई हो, अनियमित पीरियड की वजह से ऑव्युलेशन के वक़्त का हिसाब लगाना मुश्किल हो जाता है।


गर्भावस्था से बचने के लिए यौन संबंध बनाने का सबसे सुरक्षित समय कौन-सा होगा?


हालांकि आप अपनी ऑव्युलेशन साइकिल पर नज़र रख सकती हैं और अंडा रीलिज़ होने की अवधि के बाहर यौन संबंध बनाने की कोशिश कर सकती हैं, फिर भी गर्भवती होना हमेशा मुमकिन है। मान लीजिए, आप पीरियड के ख़त्म होने पर यौन संबंध बनाती हैं, लेकिन आपका ऑव्युलेशन जल्दी हो जाता है, तो आप गर्भधारण कर सकती हैं। गर्भावस्था से बचने का सबसे सुरक्षित ढंग है गर्भनिरोधक तरीक़े इस्तेमाल करना या कंडोम के साथ सुरक्षित यौन संबंध के अन्य तरीक़े अपनाना!



क्या आप और कुछ जानना चाहती हैं? क्या आपके यौन संबंध, यौन संचारित रोगों, एच.आई.वी./ एड्स, या गर्भनिरोध के बारे में और सवाल हैं? याद रखिए आप कभी भी निवि से व्हॉट्सऐप और फ़ेसबुक मैसेंजर के ज़रिए चैट कर सकती हैं। यह प्राइवेट, गोपनीय और बिल्कुल मुफ़्त है!


 
 
 

Kommentare


bottom of page